मोटर साइकिल की चोरी की शिकायत

कालपी (जालौन)
जोल्हूपुर कालपी हाइवे रोड के किनारे स्थित चौरासी गुंबद के बाहर मोटरसाइकिल को अज्ञात बदमाश उड़ा ले गए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। कस्बा कालपी के मोहल्ला अदलसराय निवासी तनवीर पुत्र कमरुद्दीन ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी के बहनोई असगर पुत्र अली अब्बास निवासी ग्राम बारा, कानपुर देहात अपनी मोटरसाइकिल नंबर UP77AC 7273 से आए हुए थे। हम लोग अपनी मोटरसाइकिल को खड़ा करके चौरासी गुंबद में घूमने चले गए। दोपहर को करीब 1 बजे हम लोग जब वापस लौटे तो चौरासी गुंबद के गेट के पास खड़ी मोटरसाइकिल गायब हो गई। मोटरसाइकिल चोरी की सूचना डायल 112 पुलिस को दी तथा कोतवाली में शिकायत की है पुलिस जांच करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *