पुखरायां । अमरौधा ब्लाक क्षेत्र के गौर गांव के पास भगवान शनि देव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होने के अवसर में आचार्यो के द्वारा बिधि विधान से मन्त्रो उच्चारण से पूजन के बाद बुधवार को शनिदेव की प्रतिमा वाहन पर लेकर गांव से होकर कस्बे के सभी मंदिरों में जाकर पूजन के बाद पुनः गांव मदिर स्थल पर पहुँची ।
अमरौधा ब्लाक के गौर गांव के ताल बाबा के पास भगवान शनिदेव मन्दिर पर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आचार्यो सतीश शुक्ला , मनोज वाजपेयी , सुरेन्द्र द्विवेदी और आलोक तिवारी के दुवारा विधि विधान पूजन मन्त्रो उच्चारण के बाद भगवान शनिदेव प्रतिमा को वाहन में रखकर बुधवार को आसपास के ग्रामीणों ने भगवान शनिदेव के जयकारे बोलते हुए रग गुलाल उड़ाते हुए नोनापुर रास्ते होकर कस्बे के झगड़ेश्वर मंदिर , मोहर माता मंदिर होकर बड़े महादेवन मन्दिर सहित शनिदेव में पहुचकर जयकारे लगाते हुए पूजन करते हुए पुनः गौर गांव तालबाबा के स्थान पहुची । गौर गांव निवासी दिनेश तिवारी ने बताया कि गुरुवार को ताल बाबा के मंदिर में भगवान शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और भण्डारे का आयोजन किया जाएगा । इस मौके पर योगेन्द्र तिवारी , कृष्ण मुरारी , प्रवीण त्रिवेदी , शैलेन्द्र द्विवेदी , जयदेव , कुलदीप शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे हैं।
2021-07-14
