आग लगने की दो घटनाये आई सामने

कालपी।कालपी तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को भारी मशक्कत कर आग पर पाया काबू।जोल्हूपुर मोड में शराब ठेके के पीछे स्थित खेतों में आग लग गई। अग्निशमन केंद्र कालपी के इंचार्ज चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में दमकल वाहन लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसी प्रकार कदौरा थाना क्षेत्र के इकौना के निघासन डेरे में गांव के बाहर आग लग गई दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *