चाय विक्रेता ने छात्र से मारपीट कर केतली में भरी गर्म चाय डाल दी

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में उधारी को लेकर चाय विक्रेता ने छात्र से मारपीट कर केतली में भरी गर्म चाय डाल दी। जिससे छात्र गंभीररूप से झुलस गया। मारपीट की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कल्याणपुर राजकीय उन्नयन बस्ती बिठूर रोड निवासी हिर्देश सिंह प्राइवेट कर्मचारी हैं परिवार में पत्नी ममता दो बेटे प्रियांशु (19) हिमांशु (17) है। हिर्देश सिंह ने बताया बेटा प्रियांशु बिठूर रोड चौराहे पर बनी चाय की दुकान पर चाय पीने जाता था। चाय के कुछ पैसे उधार होने पर बेटे ने कुछ दिन का मौका मांगा था। मंगलवार की रात्रि प्रियांशु चाय पीने के लिए बिठूर रोड स्थित राम दुबे की दुकान पर चाय पीने के लिए कुछ दिनों के बाद गया। चाय मांगने पर राम दुबे के बेटे आकाश दुबे और अभिषेक दुबे व नौकर छन्नू ने अभद्र गालियां व जाति सूचक शब्द कहे। जिसके उपरांत प्रियांशु ने उनका विरोध किया तो तीनों ने मारपीट करते हुए केतली में भरी गरम चाय प्रियांशु पर डाल दी। परिजनों को जानकारी मिलते ही आनन-फानन में कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी जानकारी मिलने पर कल्याणपुर थाने का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं कल्यानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।परिजनों ने घायल को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *