पुखरायां । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर गुरुवार को सपा के भोगनीपुर प्रभारी नरेन्दपाल यादव की अध्यक्षता में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष करुणा शंकर दिवाकर , पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव अन्य कार्यकर्त्ता सपा कार्यलय मीरपुर में पहुचकर सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए सरकार विरोधी के नारेबाज़ी करते हुए तहसील की ओर बढ़े , भोगनीपुर सीओ प्रभातकुमार तहसीलदार रामशंकर वर्मा अन्य पुलिस बल मौजूद रहे , प्रशासन ने रोका गया ज्ञापन रास्ते मे देने को कहा गया इसी बात को लेकर कार्यकर्तओं से सीओ से तीखी झड़प हो गई । फिर नारेबाजी करते हुए तेजी के साथ तहसील की ओर सभी कार्यकर्ता बढ़े , तहसील परिसर पहुचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा ।
2021-07-15
