आज दिनांक 15.07.2021 को 16 बजे प्रयागराज मंडल के गोविंदपुरी स्टेशन पर नवस्थापित एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली का लोकार्पण माननीय सांसद कानपुर नगर श्री सत्यदेव पचौरी द्वारा माननीय सांसद अकबरपुर श्री देवेंद्र सिंह ‘भोले’ तथा कानपुर नगर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस यात्री सूचना प्रणाली से रेल यात्रियों को लाभ होगा तथा उनको ट्रेनों के आवागमन की सहज जानकारी उपलब्ध होगी। इसके तहत 70 कोच गाइडेन्स डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं जिसमें प्लेटफ़ॉर्म 01 पर 24, प्लेटफार्म 02 पर 23 और प्लेटफार्म 03 पर 23 बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्ड की सहायता से दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य यात्रियों को अपने निर्धारित कोचों में पहुंचने में आसानी होगी। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह ‘भोले’ ने रेलवे द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। माननीय सांसद श्री सत्यदेव पचौरी ने कानपुर के उप मुख्य यातायात प्रबंधक श्री हिमांशु शेखर उपाध्याय के रेलवे के विकास के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की भूरी -भूरी प्रशंसा की और उन्हें इस दिशा में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। फ्रेट गलियारा के प्रारंभ होने के बाद जूही एरिया में बड़ा रेलवे टर्मिनल शुरू कराने की भी बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय सांसद और महापौर महोदया के माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके किया गया। उप मुख्य यातायात प्रबंधक,कानपुर द्वारा सभी माननीयों का स्वागत भाषण तथा धन्यवाद किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में सीनियर डीएसटी श्री आशीष सक्सेना द्वारा सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्री हिमांशु शेखर उपाध्याय, उप मुख्य यातायात प्रबंधक, श्री आशीष सक्सेना,सीनियर डीएसटी,श्री संतोष त्रिपाठी,सहायक वाणिज्य प्रबंधक,श्री अनिल सिंह,एसएसटीइ,प्रेस एवं मीडिया के बंधु तथा सम्मानित नागरिक गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

2021-07-15
