दो संदिग्धों से हो रही पूछताछ

मिनहाज और मसीरुद्दीन को कानपुर लाया था शकील अंसार, दो संदिग्धों से हो रही पूछताछ

कानपुर । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों पकड़े गये दो आतंकियों के तार बराबर कानपुर से जुड़ते जा रहे हैं। जांच कर एटीएस उन लोगों की तलाश में जुटी है जिनसे दोनों का सम्पर्क था। अब तक दो संदिग्धों को कानपुर से एटीएस ने पूछताछ के लिए उठाया है। इसके साथ ही एटीएस के सूत्र बताते हैं कि गजवातुल हिन्द के एरिया कमांडर शकील अंसार के सम्बंध में एटीएस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
यह भी बताया जा रहा है कि मिनहाज और मसीरुद्दीन को कानपुर लाने वाला शकील अंसार ही था। स्वतंत्रता आंदोलन पर बड़ी साजिश के फिराक में रहे आतंकी मिनहाज और मसीरुद्दीन को उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम बीते दिनों धर दबोचा था। उनके पास से कई अहम दस्तावेज और विस्फोटक सामग्री मिली। इसके बाद से एटीएस उस पूरे गैंग की तलाश में जुट गई और पूछताछ में सामने आया कि दोनों आतंकियों के तार कानपुर से जुड़ रहे हैं। इसी के चलते एटीएस की टीम लगातार कानपुर में डेरा डाले हुए है। एटीएस को रहमानी मार्केट से अहम सबूत भी मिल गये हैं। एटीएस के सूत्र बताते हैं कि दोनों आतंकी जिस मोबाइल फोन का प्रयोग करते थे उसको कानपुर के रहमानी मार्केट से खरीदा गया है। एटीएस को यह भी पता चला है कि दोनों आतंकी कानपुर भी आए थे और इनको कानपुर लाने वाला गजवातुल हिंद का एरिया कमांडर शकील अंसार था। शकील अंसार रहमानी मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हुआ है। इससे एटीएस को पूरी आशंका है कि शकील के सम्बंध कानपुर में गहरे हैं। एटीएस ने अब तक कानपुर से दो युवकों को हिरासत में भी ले रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि एटीएस अभी अधिकृत बयान कानपुर से आतंकियों के तार जुड़े होने पर नहीं दे रही है लेकिन जिस प्रकार से कानपुर में एटीएस डेरा डाले हुए है उससे साफ है कि आतंकियों के तार कानपुर से गहरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *