कानपुर। सावन मास व बकरीद के त्योहार को देखते हुए डीसीपी पश्चिम जोन द्वारा थाना बजरिया व कर्नलगंज पर शांति सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं संभ्रांत व्यक्तियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ, थाना प्रभारी बजरिया थाना प्रभारी कर्नलगंज, जल कल विभाग के अधिकारीगण तथा क्षेत्र के पार्षद मौजूद रहे। मीटिंग में कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत सावन मास व बकरीद का त्योहार मनाने एवं त्योहार से संबंधित आने वाली समस्याओं तथा उनके निराकरण पर चर्चा की गई।

2021-07-15
