पत्नी को मौत के घाट उतार दिया

औरैया। थाना सहायल क्षेत्र के गांव पूराकला में पति ने गुरुवार देर रात पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उसके सिर पर लोहे की राड मार दी। इसके बाद भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सहायल क्षेत्र के गांव पूराकला में पति राजकुमार ने पत्नी सोनी देवी उम्र 30 वर्ष को किसी बात से नाराज होकर लोहे की राड मार दी। जैसा कि बताया गया है कि पत्नी को जान से मारने के लिए उसने सिर पर तीन से चार बार वार किया। पत्नी ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना को लेकर मृतका के भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को बहनोई राजकुमार ने बहन सोनी के साथ सुबह मारपीट की थी। रात करीब 12 बजे दोबारा फिर बहन के साथ मारपीट करना चाही। बहन ने मारपीट से बचने के लिये कमरा बंद करना चाहा, जबरन दरवाजा खोल कर लोहे की राड से सिर पर दो तीन बार हमला कर दिया।

बहन ने जान बचाने के लिए शोर मचाया। जिस पर आस पड़ोस के लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। कमरे के दरवाजे पर खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना पर सहायल थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका सोनी की शादी मदेपुर थाना ठठिया से राजकुमार निवासी पूरा कला थाना सहायल के साथ वर्ष 2008 में हुई थी। मृतका के तीन बच्चे है। जिनका नाम अंकुल उम्र (8 वर्ष), साक्षी उम्र (6 वर्ष) और एक छह महीने की मासूम पुत्री है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपित पति की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *