स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के नीति विरूद्ध स्थानांतरण को निरस्त कराने की मांग

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के नीति विरूद्ध स्थानांतरण को निरस्त कराने की मांग सी एम ओ से परिषद ने की ,आंदोलन की दी धमकी -राजा भरत अवस्थी
आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर नीति विरूद्ध अन्य जनपदों में स्वास्थ्य व चिकित्सा लिपिकों, कुष्ठ व मलेरिया कर्मियों के स्थानांतरण को निरस्त कराने की मांग की। विकलांग, दाम्पत्य नीति, गम्भीर बीमारी, संघ के पदाधिकारी व 20 प्रतिशत से अधिक कर्मियों का नीति विरूद्ध स्थानांतरण का परिषद घोर विरोध एवं आंदोलन का बिगुल फूँकेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मलेरिया फाइलेरिया कर्मियों की पदोन्नति की भी माँग की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने परिषद को आश्वस्त किया है कि परिषद के माँग पत्र को शासन प्रेषित कर नियम विरुद्ध स्थानांतरण को निरस्त किए जाने की प्रबल संस्तुति की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में परिषद के मनीष मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह गौर, श्याम सिंह, अरुण मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, विमल मिश्रा , फईम अहमद,जय प्रकाश, एन के गुप्ता, रहीसुल हसन, विनोद कुमार, अनिल, प्रवीन, अविनाश गुप्ता, मुक्ता पाठक, गीता रानी, अनामिका दुबे, सुनीता देवी, पंकज बाजपेयी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *