कानपुर-14 जुलाई को पनकी रतनपुर में आपसी विवाद में हुई हत्या में वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने दबोच लिया है हत्या में प्रयुक्त रायफल भी पुलिस ने बरामद कर ली है पुलिस तीनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है
आपसी विवाद के चलते 14 जुलाई को पनकी रतनपुर में धर्मेन्द्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्तों को थाना पनकी पुलिस ने कपली रेलवे अन्डर पास से गिरफ्तार कर लिया है अभियुक्तों की पहचान राकेश शुक्ला व उनके दो बेटे मोनू और सोनू के रूप में हुई है सभी रतनपुर कालोनी थाना पनकी के रहने वाले हैं
अभियुक्तों के पास से पुलिस ने आला कत्ल लाइसेंसी 12 बोर बन्दूक व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किये हैंl
