कहीं अव्यवस्था तो कहीं कोरोना ने रोकी गेहूं खरीद

उन्नाव। गेहूं खरीद को लेकर शासन ने समय सीमा तय कर दी है, इस बीच कोरोना महामारी का प्रकोप किसान के घर से लेकर केंद्र तक फैला है। अधिकांश केंद्रों में इसी कारण से खरीद प्रभावित हैं। जहां कोरोना की समस्या नहीं है वहां पर कर्मचारियों का व्यवहार और कागजी कार्रवाई से अन्नदाता परेशान हैं। ऐसे में केंद्रों पर बोरा आदि की व्यवस्था न होने के बावजूद भी खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रही है। जिले के गेहूं खरीद केंद्रों पर वैसे तो कांटा बाट काफी समय पहले ही लग गये हैं, खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित हो चुका है, लेकिन कभी धन कटाई में हो रही देरी तो कभी केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्था के कारण खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रही है। अब जब कटाई का काम पूरा हुआ तो कोरोना संक्रमण ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया। नवाबगंज में केंद्र प्रभारी के कोरोना संक्रमित होने से जहां पहले काम प्रभावित था, अब कर्मचारियों के कारण। नवाबगंज केंद्र पर 13 सौ 15 क्विंटल खरीद हो चुकी है और एक जून तक टोकन का वितरण हो चुका है। फिलहाल 2370 बोरे है, लेकिन कोरोना के संक्रमण से केंद्र प्रभारी आदि सभी परेशान हैं। पहले केंद्र प्रभावी संक्रमित हुई और अब यहां काम देखने वाला एक कर्मचारी भी इसकी चपेट में हैं। इससे खरीद कुछ धीमी पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *