शिवली थाना अंतर्गत मैथा चौकी के समीप दबंगो का आतंक

मैहजबी पुत्री मोहम्मद फारूक थाना शिवली कानपुर निवासिनी है। आज दिनांक 20 जुलाई 2021 को यह अपनी कॉस्मेटिक की दुकान पर बैठी थी तभी पड़ोस मैं रहने वाली लड़कियां कॉस्मेटिक का सामान लेकर गई और पैसा देने पर गाली गलौज करने लगी फिर महिलाओं ने अपने घर के पुरुषों को बुला लिया जिस पर सभी लोग एकमत होकर मकबूल अहमद पुत्र शब्बीर अहमद, मोहम्मद आलम पुत्र शब्बीर अहमद, द्वारा मारपीट करने लगे इतने में मकबूल अहमद के चाचा का लड़का मोहम्मद गुलफाम पुत्र मोहम्मद सिद्दीक द्वारा गंदी गंदी गालियां देने लगा एवं गुलफाम द्वारा गाली दी गई। मकबूल अहमद मोहम्मद आलम द्वारा गुल्लक में रखे लगभग ₹4200 निकाल लिए और महिलाओं द्वारा दुकान में तोड़फोड़ की घटना की गई इत्यादि सामान को तोड़कर दुकान में घुस गए उक्त लोगों द्वारा कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और गंदी गंदी गालियां दी गई। पीड़िता का परिवार घटना से हैरान है वह परेशान है क्योंकि उपरोक्त लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं क्षेत्र में भय का माहौल है क्षेत्रीय लोग इनके भय से डरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *