प्रेमी ने चाकू मारकर की हत्या

लड़की बोली…तुम्हारा क्या दिमाग खराब है, इस पर प्रेमी ने चाकू मारकर की हत्या, फिर खुद खाया जहरीला पदार्थ

इटावा क्षेत्र के एक गांव में युवक ने युवती से कहा कि ‘तुम्हारे मन में क्या है तो इस पर युवती ने जवाब दिया कि ‘तुम्हारा क्या दिमाग खराब है। इससे बौखलाए युवक ने उस पर राड से हमला बोलकर चाकू से गला रेत दिया। खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत खतरे से बाहर है।

लखना कस्बे के समीपवर्ती गांव मड़ौली निवासी जबर सिंह कुशवाहा की 21 वर्षीय पुत्री रुचि बुधवार शाम करीब पांच बजे अपने भतीजे नौ वर्षीय अभय के साथ खेतों से चारा लेने गई थी। उसने चारा काटना शुरू किया, तभी गांव का ही 25 वर्षीय खुशीलाल राड लेकर आ गया। उसने रुचि से प्रेम का इजहार किया तो उसने इन्कार कर दिया। इससे नाराज खुशीलाल ने उसपर राड से हमला बोल दिया। रुचि जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद भी तसल्ली के लिए उसने चाकू से गला रेत दिया। उसकी मौत होने पर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। आसपास के ग्रामीणों ने घटना देखकर स्वजन को बताया। स्वजन दोनों को निजी वाहन से अस्पताल ले गए, लेकिन रुचि की रास्ते में ही मौत हो गई। चिकित्सक के मुताबिक, खुशीलाल की हालत खतरे से बाहर है।एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रुचि की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *