झींझक में पंखे में उतरे करंट से किसान की मौत

मंगलपुर थानाक्षेत्र के बिचौली गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गए। स्वजन अस्पताल ले जाने से पहले मौत हो गई।

बिचौली गांव निवासी 52 वर्षीय किसान अपने घर पर प्लग लगाने के बाद पंखे को घुमा रहे थे कि उसमें करंट उतरने से वह चिपक गए। स्वजन दौड़े और डंडे से उन्हें छुड़ाया। इससे पहले कि अस्पताल लेकर जाते, उन्होंने दम तोड़ दिया। भतीजे सुनील व अन्य का रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस पहुंची और पूछताछ की। भतीजे ने बताया कि चाचा अविवाहित थे और हम लोगों के साथ रहते थे। मैं धान लगाने गया था और घर पर यह हादसा हो गया, घर की महिलाओं ने बचाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *