कोविडशील्‍ड वैक्‍सीन की दो खुराकों में समय सीमा बढ़ाने की सिफारिश, कोवैक्‍सीन की खुराक में कोई बदलाव नहीं

सनरकार के पैनल ने कोरोना महामारी की रोकथाम को लगाई जा रही कोविड-19 वैक्‍सीन कोविडशील्‍ड की दो खुराकों में 12 से 16 सप्‍ताह का अंतर करने की सिफारिश की है। पीटीआई के मुताबिक नेशनल टेक्‍नीकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्‍यूनाइजेशन ने इसकी सिफारिश की है। एएनआई के मुताबिक इस ग्रुप ने कोवैक्‍सीन की दो खुराक के अंतराल को बढ़ाने की कोई जरूरत महसूस नहीं की है। सरकार के पैनल की तरह से इस तरह की ये सिफारिश उस समय सामने आई है जब एक नई स्‍टडी में इस तरह का दावा किया गया था कि यदि कोविड-19 वैक्‍सीन की दोनों खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ा दिया जाए तो इससे होने वाली मौतों को भी कम किया जा सकता है।रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक इसमें कहा गया था कि ये तभी कारगर होगा जब परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आपको बात दें कि भारत ने पहले भी कोविड-19 की रोकथाम को लगाई जाने वाली वैक्‍सीन की दो खुराकों में अंतराल को बढ़ाया था। अब एक बार फिर से विश्‍व भर में इस डोज के अंतराल को बढ़ाए जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। ब्रिटेन ने अपने यहां पर दो खुराकों के बीच 12 सप्‍ताह का अंतर करने का फैसला लिया है। खबर में कहा गया है कि वहां पर कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज के बाद करीब 80 फीसद मौतों को कम किया गया है। इसके अलावा संक्रमण की रफ्तार भी करीब 70 फीसद तक कम हुई है।रॉयटर्स की खबर के मुताबिक फाइजर कंपनी का ये भी कहना है कि दो खुराक के बीच समय सीमा को बढ़ाने का असर 65 वर्ष से कम उम्र के लोगों पर भी दिखाई दे सकता है। कंपनी ने ये भी साफ किया है कि इसके बेहद परिणाम के लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियों का होना बेहद जरूरी है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि उनके पास फिलहाल इसको लेकर न तो कोई पुख्‍ता सुबूत है और न ही कोई डाटा ही है। यही वजह है कि फाइजर ब्रिटेन से आने वाली खबरों को आधार बनाकर ये बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *