अंबेडकरनगर।लॉक डाउन के दौरान प्रशासन द्वारा अनुमति दिए जाने पर शराब की दुकानें खुल चुकी है जिस क्रम में सहजादपुर स्थित पहितीपुर रोड पर शराब की दुकान पर शराब व बीयर पर जबरदस्त रूप से ओवर रेटिंग हो रही है। दुकानदार ग्राहकों से शराब व बीयर की मनमानी कीमत वसूल कर रहे हैं। शराब व बीयर पर ओवर रेटिंग व्यापक पैमाने पर हो रही है। बीयर की प्रत्येक बोतल पर 10 से 20 रुपये तक अधिक वसूल किए जा रहे हैं। अंग्रेजी शराब में भी यही खेल जारी है। तय कीमत से 10 रुपये अधिक में बेचे जा रहे हैं। लेकिन, लोग शिकायत करने से कतराते हैं। आबकारी महकमे का रवैया भी उदासीन है, जिससे यह कालाबाजार जमकर फलफूल रहा है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
2021-05-13

