समाजवादी पार्टी ने घोषित किए प्रत्याशी

औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गठित जिला चयन समिति के अध्यक्ष/पार्टी अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने चयन समिति की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तथा ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। तथा पार्टी के सभी पदाधिकारियों के अलावा समस्त पार्टी जनों से अपील करते हुए कहा कि सभी प्रत्याशियों को जिताकर
पार्टी को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रवि त्यागी दोहरे तथा ब्लाक प्रमुख एरवाकटरा के लिए मीरा देवी पत्नी शिव नारायण यादव, ब्लाक प्रमुख अछल्दा के लिए प्रशांत यादव , ब्लाक प्रमुख अछल्दा के लिए रचना सिंह सेंगर , ब्लाक प्रमुख अजीतमल के लिए देवेंद्र सिंह यादव , ब्लाक प्रमुख भाग्य नगर के लिए रेशमा देवी सी/ओ, ऊषा देवी दोहरे के नामों की घोषणा की है। औरैया तथा सहार ब्लॉक प्रमुख पद की बाद में घोषणा की जाएगी। उपरोक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *