गंगा के तराई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए

कानपुर : पूरे देश में मानसून अपने चरम पर है।उत्तराखंड में भारी बारिश से गंगा नदी उफान पर है। जिस कारण गंगा के तराई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गंगा बैराज स्थित अनेकों गांवों के हालात पर प्रशासन लगातार अपनी नजर बनाए हुए है
वहीं बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर सहित आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जहां चारो ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। गंगा की सहायक नहर जो सिंहपुर हाइवे के किनारे स्थित है। नहर का बंधा कई जगह क्षतिग्रस्त है और नहर की सफाई नहीं होने के चलते वहीं आगे नहर के किनारे पक्के निर्माण हो रहे हैं। जिस कारण ये हालत हर साल बने रहते हैं। जिसका खामियाजा क्षेत्र में रहने वाले हजारों ग्रामीणों को झेलना पड़ता है। जबकि प्रशासन इस क्षेत्र को न्यू कानपुर सिटी बनाने की तैयारी में है। मेट्रो विभाग मंधना स्थित केस्को से इलेक्ट्रिक लाइन डालने के लिए इसी गांव से अंडर पाइप लाइन डाल रहा है। जिस कारण सड़कों में गड्डे हो गए है। बरसात में इन गड्ढों में पानी भरा होने के चलते जानमाल ही हानि होने का खतरा लगातार बना हुआ है। पूर्व में इसी गांव के पास सड़क के किनारे एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी।लेकिन प्रशासन ने हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ के हालातों को नजर अंदाज कर इससे निपटने के लिए पूर्व में कोई तैयारी नहीं की है। अब तमाम गांव के लोग इस बार भी बाढ़ से खुद ही दो चार हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *