स्वयंसेवी संस्था “आशा की किरण “ के संरक्षक श्री गोपाल तुलसियान एवं राजेंद्र सोनी कोषाध्यक्ष, विनीता गुप्ता अध्यक्ष, रितिका गुप्ता एवं सदस्य सारिका अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल के सहयोग से जिला कारागार,कानपुर नगर की महिला बैरक में निरुद्ध महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों को शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया। तत्पश्चात बच्चों को झूले, कलर,बुक , बैट,बॉल खिलौने बिस्किट कपड़े व महिला बंदियों की साज सज्जा का सामान इत्यादि उक्त संस्था द्वारा वितरित किया गया।
स्वयंसेवी संस्था “आशा की किरण “ की टीम के द्वारा सभी महिला बंदियों के शीघ्र जेल से छूट जाने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की अधोहस्ताक्षरी एवं कारागार के अन्य अधिकारी गणों की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम के संचालन में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया । कारागार परिवार की तरफ से उक्त संस्था द्वारा उपरोक्त सराहनीय कार्य के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया एवं भविष्य में भी महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के कल्याणार्थ इसी प्रकार के आयोजन किए जाने का अनुरोध किया l
