कानपुर ट्रेफिक पुलिस की तरफ से संयुक्त जन जागरूकता अभियान चलाया गया

यातायात पुलिस कमिश्नरेट एवं कानपुर नगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बड़े चौराहे पर चलाया गया अभियान

आमजनों को ई चालान संबंधित नियम व प्रक्रिया के लिए किया गया जागरूक

कानपुर-ट्रैफिक पुलिस और कानपुर नगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शहरवासियों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया और साथ ही उल्लंघन करने पर लगने वाला जुर्माना भी बताया। बड़ा चौराहा पर चलाए गये इस जागरुकता अभियान में दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से लोगों को समझाने का प्रयास किया l

संयुक्त अभियान में डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ती, एडीसीपी निखिल पाठक, कानपुर नगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंशू शुक्ला उपस्थित रहीं सभी ने वाहन और पैदल चल रहे लोगों को ट्रैफिक नियम का महत्व, जरूरत और फायदे बताए साथ ही जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर लगने वाला जुर्माना और कानूनी कार्यवाही के बारे में भी जानकारी दी इस दौरान लोगों ने ट्रैफिक रूल्स फालो करने की भी हामी भरी डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ती ने ई चालान आनलाइन और आफलाइन भरने के तरीके भी बताए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *