कानपुर। पान मसाला बनाने वाली कंपनी एसएनके समूह के घर-ऑफिस और फक्ट्रियों पर आयकर के 120 अफसर और पुलिस के 80 जवानों ने बुधवार को छापा मारा था। आईटी की कार्रवाई तीसरे दिन देररात तक चली। इस दौरान बोगस कंपनियों के जरिए 400 सौ करोड़ खपाए जाने के सबूत मिले हैं। इसके अलावा घर से 52 लाख का कैश और 7 किलो से अधिक सोना सीज किया गया है। फिलहाल 31 परिसरों पर अभी भी जांच चल रही है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की प्रवक्ता सुरभि अहलूवालिया के मुताबिक प्रधान आयकर निदेशालय के निर्देश पर आईटी की टीम ने एसएनके पान मसाल कंपनी के मालिक प्रमीण कुरेले और उनके भाई नवीन कुरेले के 19 ठिकानों में आयकर की टीम ने छापा मारा था। जिसकर दायरा अब बढ़कर 31 तक पहुंच गया है। यहां से टीम को बोगस कंपनियां मिली हैं। जिन पर करोड़ों रूपए खपाए गए हैं फिलहाल 4 अरब से ज्यादा रूपए इन कंपनियों में खपाए गए हैं। रियल इस्टेट में 3 सौ करोड़ तो पान मसाला की फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड़ रूपये खपाए गए हैं।
एसएनके के फिलहाल 13 ठिकानों पर जांच चल रही है। शहर की कंपनी एजे सुगंधी एसएनके नाम से पान मसाला बनाती है। इसके मालिक स्वरूप नगर निवासी नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले हैं। पान मसाला के अलावा भी इनके कई कारोबार हैं। समूह का कुल टर्नओवर पांच सौ करोड़ रुपये के आसपास है। नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले के कानपुर नगर स्थित आवास, गोदाम, फैक्ट्री के अलावा दिल्ली में सात जगह, उरई, नोएडा में एक साथ छापेमारी की गई थी। जांच में कानपुर में दो और दिल्ली में कंपनी के चार पते फर्जी निकले।
दोनों भाई बोगस कंपनियों को कागज में चला रहे थे। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि कारोबारियों ने रियल इस्टेट कारोबार में भी बड़ा निवेश किया है। यह दिल्ली तक फैला है। रियल इस्टेट कारोबार के लिए एक कंपनी दिल्ली में ही रजिस्टर्ड है। इसमें भी बड़ा फ्रॉड और भारी भरकम टैक्स चोरी सामने आ रही है। संपत्तियों की जांच करने में माहिर अफसरों की एक टीम दिल्ली भेजी गई थी। संपत्तियों के जब्त दस्तावेज जांच के लिए बेनामी विंग भेजे गए हैं।
2021-07-31
