पुखरायां । कस्बे के सीएचसी में शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसएल वर्मा औचक निरीक्षण करने पहुचे ,जहां पर आए हुए तीमारदारों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया , साफ सफाई बारीकी से देखा पुरूष और महिला ओपीडी के जानकारी लिया , वही नगर पालिका में बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड के विषय मे जानकारी लिया ।
कस्बे के सीएचसी में शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएल वर्मा औचक निरीक्षण करने पहुचे , जहां पर सीएचसी अधीक्षक डॉ अनूप कुमार सचान की मौजूदगी में सीएचसी परिसर में साफ सफाई बारीकी से देखा , और पुरूष और महिला ओपीडी में डॉ प्रीती से जानकारी करते हुए व्यवस्था देखा , मरीजो के साथ आए हुए तीमारदारों को मास्क लगाने के लिये प्रेरित किया , अपनी सुरक्षा के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है , सीएचसी के प्रांगण में गाडियो की आड़ी तिरछी देखकर अधीक्षक से कहा इमरजेंसी मरीजों को एम्बुलेंस से आने और जाने में परेशानी न हो सके , इन गाड़ियों को एक तरफ किया जाए रास्ता बना रहे । वही पर नगर पालिका में गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे , जहां पर बीएलई गौरव कटियार से जानकारी लिया , सीएचसी में रेशमा बेगम गोल्डन कार्ड बना रही हैं । इस मौके पर डॉ मनोज कुमार , डॉ गोविन्द प्रसाद ,डॉ राजवीर ,डॉ रोहित कुमार ,डॉ प्रीती , डॉ आरती सिह , डॉ अवधेश बुधौलिया फार्मेसिस्ट जेएन सचान ,पंकज सचान , अनिल कुमार सचान और सन्दीप सचान , राजेश कुमार ,रमेश कुमार ,मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे थे।
2021-07-31
