अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर कर मौत-पुखरायां

पुखरायां । मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार के देर रात को एक बुजुर्ग किसान अपने घर के ऊपर छत पर लगी टीन शेड को ठीक करने गया था , जहां पर अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर कर घायल हो गए , जब तक अस्पताल लाते तो वही पर मौत हो गई । सूचना पर मूसानगर पुलिस पहुची घटना की जानकारी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
मूसानगर थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव निवासी , दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार के देर रात को बरसात के समय मेरे पिता शिवकुमार 58 वर्ष घर के छत में लगी टीन शेड को ठीक करने गए थे , जहां पर अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिर कर घायल हो गए , जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो जब तक अस्पताल लाते तब तक वही पर मौत हो गई , घर मे कोहराम मच गया , मूसानगर पुलिस को सूचना मिलने पर शनिवार सुबह दरोगा केपी राजन पहुचे घटना की जानकारी करते हुए ,और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । इनके लड़के ने कहा कि किसानी का कार्य करते थे , माँ उर्मिला देवी , शिवम और दिनेश कुमार का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *