गैंग के चंगुल से फजलगंज पुलिस ने पांच बच्चों को बचा लिया

फजलगंज पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त कार्यवाही मे भिक्षावृत्ति करने वाले पांच बच्चों को बचाया गया

कानपुर-चौराहों पर बच्चों से भीख मंगवाने वाले गैंग के चंगुल से फजलगंज पुलिस ने पांच बच्चों को बचा लिया गया फजलगंज पुलिस और एएचटीयू द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में सभी का मेडिकल परीक्षण कराकर बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया l

शनिवार को विजय नगर चौराहे पर पांच बच्चे भीख मांगते हुए दिखाई दिए इस पर पुलिस की एएचटीयू शाखा और थाना फजलगंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पांचों बच्चों को गैंग के चंगुल से बचा लिया बच्चे विजय नगर चौराहे पर रेड लाइट होने की वजह से रूके हुये वाहनों के चालकों से पांच वच्चे भीख मांग रहे थे सभी बच्चों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया हैl

पुलिस बच्चों से भीख मंगवाने वाले गैंग का पता कर रही है और साथ ही बच्चों के माता-पिता से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार भीख मांगने वाले बच्चों को गैंग के चंगुल से बचाने का प्रयास किया जा रहा है जो भी बच्चे बचाये जा रहे है उनकी शिक्षा-दिक्षा आदि का प्रबन्ध पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *