विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक

कानपुर नगर, दिनांक 31 जुलाई, 2021
मा0 सांसद श्री अशोक कुमार रावत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक विकास भवन केे सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में विभिन्न योजनाओं द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के अन्तर्गत कहा कि प्रत्येक घर को नल से जल उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि जितनी भी पेयजल योजनाओं के संचालित कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें जल्द पूरा कराया जाये। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पर पाइप लिकेज की समस्या है, उसे तत्काल ठीक कराया जाये और जहां पाइप डालने का कार्य शेष है उसे पूर्ण किया जाये। उन्होेंने कहा कि जिन योजनाओं में मरम्मत का कार्य चल रहा है, उसकी सूची उपलब्ध कराने के साथ सत्यापन भी कराया जाये। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्यो को पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिये तथा कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्व दंण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि जल संरक्षण, जल उपयोग तथा सिचाई से कृषि, भूमि संरक्षण, मनरेगा, उद्यान, ंिसचाई, भूमि एवं जल संसाधन, लघु सिंचाई, राज्य सिचाई विभाग आदि संबंधित विभागों के लाभार्थियों द्वारा उपयोग किये जा रहे जल को संरक्षित करने, प्रति बूंद अधिक सिचाई, तथा उपलब्ध जल के सापेक्ष अधिक उत्पादन हेतु ड्रिप एवं स्प्रिकलर सिंचाई की तकनीकि को अपनाकर कृषि उत्पादन में बृद्वि करना होगा और भूगर्भ जल को संरक्षित करना होगा। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी गांव व मजरा विद्युतीकरण से छूटना नही चाहिये और हर घर में बिजली उपलब्ध होना चाहिये। उन्होंने ट्रान्सफार्मर खराब होने पर समय से ठीक न कराये जाने की शिकायतों पर गम्भीरता से लेते हुये निर्देशित किया कि ट्रान्सफार्मर खराब होने पर तत्काल रिप्लेस किया जाये और जर्जर तारो व खम्भों को ठीक कराया जाये। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी से प्रत्येक दिन लगायी जाने वाली कोरोना वैक्सीन की जानकारी ली, जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 12 से 13 हजार प्रतिदिन वैक्सीन लगायी जा रही हैं। जिस पर उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगो को वैक्सीनेशन कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन/राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को रु0 500.00 प्रतिमाह की दर से वार्षिक रु0 6000.00 उपलब्ध करायी जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कोई भी पात्र लाभार्थी छूटना नही चाहिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व अन्य किसी भी योजनाओं में किसी प्रकार का पक्षपात नही होना चाहिये जो गलत करेगा उनके खिलाफ कार्यवाही करने के साथ एफआईआर भी दर्ज करायी जायेगी। उन्होंने घाटमपुर में जल भराव की समस्या को एनएचएआई एवं संबंधित अधिकारियों के द्वारा समय से इसका निस्तारण न करने पर एनएचएआई व अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, प्रधानमंत्री, कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन,डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकिकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,उज्जवला योजना, डिजिटल इण्डिया, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय आदि अन्य योजनाओं से संबंधित किये जा रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुये संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं, वह प्रत्येक स्थिति में गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा के अन्दर पूर्ण किए जायें। उन्होंने कहा कि आप लोग और हम लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे तो प्रत्येक कार्य समय से शतप्रतिशत पूरे होंगे और प्रत्येक योजनाओं का लाभ मिलने से जनता का भला होगा। केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रत्येक योजनाओं का लाभ प्रत्येक अन्तिम छोर तक के पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिये।
इसके उपरान्त उन्होंने दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बी0सी0सखी को डिवाइस का वितरण जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया।
बैठक में मा0 सांसद, श्री देवेन्द्र सिंह भोले, श्री सत्यदेव पचौरी, महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, एमएलसी श्री अरुण पाठक, विधान परिषद सदस्य श्री सलिल विश्नोई, मा0 विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी, श्री भगवती प्रसाद सागर, श्री उपेन्द्र पासवान, जिलाधिकारी श्री आलोक तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार, नगर आयुक्त सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व संबंधित विभागों जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *