कानपुर में युवक की पत्थर से सिर कूंच कर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का रक्तरंजित शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। बैंक के दरवाजे पर युवक का शव पड़ा देख लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के बसंत विहार की है। जहां एक बैंक के बाहर युवक का रक्तरंजित शव बरामद हुआ।युवक की हत्या सिर पर पत्थर से वार करके की गई। शव के बगल में ही खून से सना पत्थर भी बरामद हुआ है। हत्या की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस के साथ ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक की पहचान के प्रयास किए। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के शव के पास में एक पत्थर मिला है। जिससे संभावना लग रही है कि ईट से सिर कूच कर युवक की हत्या की गई है।
2021-08-01
