ओमर वैश्य समिति के द्वारा निशुल्क 75वाॅ नेत्र शिविर-पुखरायां

पुखरायां । कस्बे के सुआ बाबा मन्दिर के प्रांगण में रविवार को ओमर वैश्य समिति के द्वारा निशुल्क 75वाॅ नेत्र शिविर आयोजन किया गया , जिसमें  शंकरा आई हॉस्पिटल चौबेपुर कानपुर की टीम में आए हुए , डॉक्टरों ने 60 मरीजों के आंखों का परीक्षण किया गया , जिसमें  21 मरीजो को ऑपेरशन के लिये कानपुर भेजा गया , जहां पर निःशुल्क मरीजो के उपचार किया जाएगा ।

कस्बे के सुआ बाबा मन्दिर के प्रांगण में रविवार को ओमर वैश्य सेवा समिति की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर का कैम्प लगाया गया , जहां पर शंकरा आई हॉस्पिटल कानपुर से डॉक्टरों की टीम आयी , जहां आसपास पिलखनी , हारामऊ , बढोली , अटवा , कल्ला , सुनरापुर , हीरापुर से आए हुए 60 मरीजो के आंखों का परीक्षण डॉ राजीव कुमार ने किया ,वही पर जांच  करने के बाद 21 मरीजो की आँखों मे मोतियाबिंद पाया गया , ऑपरेशन के लिये कानपुर भेजा गया , वही पर ओमर वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष बाल किसन ओमर ने बताया कि मरीजों के लिए इलाज , दवा , भोजन , अस्पताल में आना जाना निशुल्क किया जाता है , प्रत्येक महीने के प्रथम रविवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है । इस मौके आर्गनाइजर राजकुमार श्री वास्तव ,राम मोहन , हरी कृष्ण गुप्ता, श्री गौरीशंकर ओमर , श्रीमती शारदा ओमर , गौरी शंकर आदि लोग मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *