महिला रविवार को संदिग्ध हालत में सेगुर नदी में कूद गई-पुखरायां

पुखरायां । मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौता तृतीय गांव की एक महिला ने रविवार को संदिग्ध हालत में सेगुर नदी में कूद गई , सूचना पर पहुची पुलिस ने गोताखोर की मदद से महिला की तलाश शुरू किय , नदी की तेज बहाव के कारण शाम तक पता नही चल सका ।
मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौता तृतीय गांव के विक्रम ने बताया कि उसकी बहन लक्ष्मी 30 वर्ष की शादी हमीरपुर थाना के कुरारा के जलाला गांव के रहने वाले रिंकू के साथ किय थीं , जो कई सालों से मायके में दादी राजकुमारी के साथ रह रही थी , जो कि मानसिक रूप से बीमार रहने लगी , उसके पिता रामनरेश और उसका भाई मोहित व गुजरात मे रह कर मजदूरी करते थे , वह कुछ दिन पहले गुजरात से गांव आया था । रविवार सुबह लक्ष्मी घर से बिना बताये नदी की ओर चली गई , कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि सेगुर नदी में कूद गई , बरसात के पानी के बहाव के कारण कुछ दिखई नही दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई , थाना इंचार्ज दीपक सिह पुलिस बल के साथ पहुचे और तलाश शुरू की गई , गोताखोर को बुलाया गया , महिला की तलाश किय गई , लेकिन अभी तक कोई सफलता नही मिली हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *