कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी

कानपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में लॉकडाउन के दिन शनिवार और रविवार को किसी भी सूरत में कोई दुकान अब नहीं खुल पाएगी। गंगा बैराज पिकनिक मनाने जाने वाले लोगों को भी सख्त हिदायत दी गई है, कि यदि वह शनिवार और रविवार को गंगा बैराज परिवार सहित पहुंचते हैं, तो उनका चालान किया जाएगा। आज गंगा बैराज पहुंचने वाले लोगों को चेतावनी देकर वापस किया गया। इसी तरह सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है, कि लॉकडाउन में दुकानें नही खुलनी चाहिये। एसीपी त्रिपुरारी पांडेय बताया कि गंगा बैराज में पुलिस फोर्स तैनात कर निगरानी की जा रही है। लॉकडाउन में लोगों के गंगा बैराज में एकत्र होने पर रोक लगा दी गयी है।

शहर में बिना किसी जरूरी कार्य के लॉक डाउन में निकलने वालो पर अब एक बार फिर से सख़्ती होने जा रही है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुये रविवार को पुलिस मुस्तैद नज़र आयी। घरों से बाहर निकलने वालों से कारण पूछा गया। बिना किसी ठोस बजह के बाहर घूम रहे लोगों को हिदायत दे कर वापस किया गया। बाज़ारो में कुछ दुकानें खुली दिखने पर पुलिस ने बन्द करा दी। सिर्फ मेडिकल स्टोर और दूध ब्रेड की दुकानें खुलने दी गयी। इसी के साथ पुलिस ने गश्त करके अनाउन्स किया कि सभी घरों में रहे कोरोना के मामले बढ़ रहे है। ऐसे में लॉक डाउन के निर्देशों का पालन करे।

पिछले सप्ताह कानपुर में एक दिन ऐसा भी आया था, जब कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला था। शहर में सिर्फ 15 कोरोना मरीज ही बचे थे। ऐसे में लॉक डाउन के सारे नॉर्म्स बौने हो गये थे। उसी के तीसरे दिन एक साथ 22 नये मरीज मिलने से हडकंप मच गया था। इसके बाद से लॉक डाउन पर सख्ती बढ़ा दी गयी है। शनिवार और रविवार को पुलिस की टोका टोकी एक बार फिर से देखने को मिल रही है। रविवार को शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस सुबह से सक्रिय दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *