कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाजी अय्यूब आलम के नेतृत्व में कैंप कार्यालय चमनगंज में समीक्षा बैठक की गई! जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कानपुर प्रभारी अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद इमरान, अबरार आलम उपस्थित हुए! समीक्षा बैठक में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने उपस्थित प्रभारियों से मुलाकात की आश्वासन दिलाया कि जल्द से जल्द प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यकों को जोड़ने का काम करेगी आगे कहा कि वह दिन दूर नहीं कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सरकार होगी! अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाजी अय्यूब आलम ने कहां की जिस तरह भाजपा ने जनता के हितों का हनन किया है महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था चरमराई हुई है जनता अब समझ चुकी है की वोट किस पार्टी को देना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आगामी 2022 के चुनाव में प्रदेश में मुख्यमंत्री होंगे।
समीक्षा बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाजी अय्यूब आलम, राकेश रावत, ऋषि दुबे, गोलू, फहीम मुमताज उर्फ राजू, मोहम्मद अनवर , फिरोज, मोहम्मद मंजूर काले, मोहम्मद शिवली, मोहम्मद जफर आलम मोहम्मद इस्लाम आदि लोग मौजूद रहे!
2021-08-01
