कांग्रेस की नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्षा करिश्मा ठाकुर का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्षा करिश्मा ठाकुर का भव्य स्वागत

आज दिनांक 1 अगस्त 2021 को बुन्देलखण्ड जोन की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्षा करिश्मा ठाकुर का शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के तत्वावधान मे कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल मे भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयेाजित सभा को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि करिश्मा ठाकुर ने कहा कि राजनीति मे महिलाओ की भागीदारी अत्यंत जरुरी है क्योकि वह लगभग 50 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करती है और उन्होने श्रीमती इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के सक्षम नेतृत्व की याद दिलाई।
शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की युवा व उर्जावान नेत्री करिश्मा ठाकुर को अध्यक्ष मनोनीत करवा कर कानपुर ही नही पूरे बुन्देलखण्ड जोन मे पार्टी के साथ युवा शक्ति और महिला शक्ति को जोड़ने का काम किया है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता महिला शक्ति को साथ लेकर इस योगी सरकार की जनविरोधी नीतियो का सड़को पर विरोध करेंगा।
कार्यक्रम का संचालन के0के0 तिवारी ने व धन्यवाद प्रकाश लल्लन अवस्थी ने किया।
सभा मे उपस्थित पूर्व विधायक स0 कुलदीप सिंह, नेकचन्द्र पाण्डेय, भूधर नारायन मिश्र, हाफिज मो0 उमर, मदन मोहन शुक्ला, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अब्दुल मन्नान, पूर्व शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, निजामुद्दीन खां, दिलीप शुक्ला, डा0 प्रभात मिश्रा, कृपेश त्रिपाठी, प्रदेश सचिव मीना मिश्रा, अध्यक्ष नीलम चैरसिया, शबनम आदिल, क्षत्रिय आजाद, किरन गुप्ता, आलोक मिश्र, पार्षद अमीम खां, ममता तिवारी, प्रमोद जायसवाल, इम्तियाज रईस, योगेश शर्मा, असरफ वारसी, कमल जायसवाल, गुड्डे मंसूरी आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *