उन्नाव के बैटरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा

उन्नाव के बैटरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा, हजारों का सामान किया पार, पुरवा क्षेत्र की घटना

उन्नाव में शनिवार रात नगर के सबसे व्यस्ततम मिर्री चौराहा में चोरों ने पुलिस के सर्तकता के दावों को धता बताते हुए एक बैटरी व सोलर पैनल केंद्र पर धावा बोलकर करीब एक लाख का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर शोरूम पहुंचे मालिक ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना की। पुलिस ने जांच कर जल्द राजफाश करने की बात कही है।

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी ब्रजेश की मिर्री चौराहा पर सन बैटरी व सौर ऊर्जा के नाम से एक शोरूम है। शनिवार शाम वह शोरूम बंद कर घर आ गया। देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर भीतर रखे 11 बैटरी व चार इन्वर्टर उठा ले गए। चोरी गई बैटरियों में छह इन्वर्टर की एक ट्रैक्टर की व चार पुरानी थी। उनकी कीमत एक लाख बताई है। सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने शटर खुला देखा तो ब्रजेश को सूचना दी। ब्रजेश ने दुकान पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में 2 चोरों को देखा गया है। दोनों सिर पर अंगौछा बांधे हैं और पुरवा-पाटन रोड की ओर माल ले जाते दिखाई दिये। हालांकि उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। दारोगा अमर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जल्द चोर पकड़े जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *