अपराधी काण्ड करने से नहीं चूकते

कानपुर l 2 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है, योगी जी किसी प्रकार के अपराध व अपराधियों के सख्त खिलाफ हैं, फ़िरभी अपराधी काण्ड करने से नहीं चूकते। आज कानपुर प्रेसक्लब में थाना महराज पुर, गाँव पुरवामीर निवासी नन्हू सिंह ने कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि गत 28 जून, 2021 को उनकी दो नाबालिग बेटियों कु0 रक्षा और कु0 राधा को गाँव के ही दो लड़कों राहुल व सुशील ने अपह्रत कर लिया। उसने आगे बताया कि इस साजिश में जाऊसहन खेड़ा निवासिनी राधा व उसके पुत्र हंसराज व राममिलन भी शामिल हैं।
महराजपुर थाने में रिपोर्ट लिखने में पहले आना कानी की बाद में केवल दो अभियुक्तों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की।
अभियुक्तों के पैरोकार पुलिस के सम्पर्क में हमेशा बने रहते हैं, इस कारण पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। दरोगा ने कहा कि हम नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं तुम्ही पता लगालो। एस0पी0 आउटर से मिलने पर उन्होंने 7 दिनों में मिलने का वादा किया था। पीड़िता ने मुख्यमंत्री शिकायती प्रकोष्ठ में भी दर्ज कराई पर कोई नतीजा नहीं निकल रहा है।
पीड़ित दम्पति न्याय माँगते हुए अपनी बेटियों को वापस चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *