कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा

उन्नाव। उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह के समय हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम बेकाबू होकर घुस गई। रफ्तार तेज होने की वजह से ट्रक का पिछला हिस्सा आधा दब गया और डीसीएम उसमें घुस गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पूरे जतन लगा लिए ट्रक में फंसे चालक और परिचालक में बाहर निकालने में असफल रही। फिर क्रेन की मदद से ट्रक के परखच्चे हटाए गए। उन्नाव के सोहरामऊ के रसूलपुर गांव के मोड़ के पास ट्रक खराब होने के कारण किनारे खड़ा था, जिसमें चालक और परिचालक बैठकर उसे ठीक करने के लिए किसी मैकेनिक को फोन मिला रहे थे। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे चालक और परिचालक उसमें फंस गई। ट्रक की बॉडी में उनका शरीर दब गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर उसमें उनको बाहर निकाला, दोनों की सांस चलने पर नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक की जेब से फोन निकाल कर जांच की। इसके बाद चालक की अकरम पुत्र असलम निवासी सुखाबाद जिला फिरोजाबाद और क्लीनर की शिनाख्त आरिफ निवासी शिकोहाबाद के रूप हुई। घटना सुबह करीब सात बजे की है। पुलिस ने शव पीएम को भेजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *