जाजमऊ स्थित कान्हा गौशाला का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया

आज महापौर प्रमिला पाण्डे जी एवं श्री शिवशणरप्पा जी0एन0, नगर आयुक्त द्वारा जाना गांव, जाजमऊ स्थित कान्हा गौशाला का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गौशाला में गोबर की गन्दगी पायी गयी, साथ ही गौशाला के चारो तरफ जगह गन्दगी पाई गयी। गन्दगी को देखते हुए मा0 महापौर जी द्वारा रोष व्यक्त किया गया। नगर आयुक्त द्वारा डाॅ राम किशोर, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं जोनल स्वच्छता अधिकारी, जोन-2 एवं कान्हा गौशाला के संचालक का स्पष्टीकरण मांगा गया, साथ ही अपर नगर आयुक्त‘‘प्रथम’’ को 10 दिनों में 01 दिन कान्हा गौशाला की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के भी निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर श्री भानु प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त, डाॅ0 राम किशोर, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कैटिल कैचिंग, श्री विनोद कुमार सोनी, प्रभारी अधिशाषी अभियन्ता, जोन-2, श्री अकील मसूल, जोनल स्वच्छता अधिकारी, जोन-2 इत्यादि साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *