जिला मंत्री का संघ विरोधी कार्यों में लिप्त के कारण निंदा प्रस्ताव

आज दिनांक 2 अगस्त 2021 को राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश तहसील इकाई भोगनीपुर के आपातकालीन बैठक श्री वीरेंद्र कुमार अवस्थी पूर्व जिला मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें श्री प्रकाश सिंह राजावत संग्रह अमीन के संगठन विरोधी कार्यो एवं फर्जी पदाधिकारी लेटर पैड का दुरुपयोग कर सदस्यों को ब्लैकमेल करने पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पास किया गया। जिसकी सूचना माननीय उप जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीया जिलाधिकारी महोदया को प्रेषित कर दी गई है। इस बैठक में श्री वीरेंद्र कुमार अवस्थी पूर्व जिला मंत्री, श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी पूर्व तहसील मंत्री, धर्मेंद्र कुमार यादव, ईश्वर चंद यादव, भुवनेंद्र सिंह, शिव कुमार, सुखनंदन, दिनेश कुमार मिश्रा, राजू, रामकृष्ण श्रीवास्तव, राजकुमार राठौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *