बिजली के तार छू जाने से करेन्ट की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई-पुखरायां

पुखरायां । देवरहट थाना क्षेत्र के लखना गांव में एक महिला अपने घर मे साफ सफाई करते समय किसी कारण बिजली के तार छू जाने से करेन्ट की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई , जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार के लिए भर्ती किया गया ।
देवरहट थाना क्षेत्र के लखना गांव के भानू प्रताप ने बताया कि मंगलवार को सुबह अपने घर मे विमला देवी पत्नी जय प्रकाश 40 वर्ष साफ सफाई कर रही थी उसी समय अचानक बिजली का तार छू जाने के कारण करेन्ट की चपेट में आने पर हालत बिगड़ गई जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉ प्रीती ने उपचार किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *