कस्बे के सीएचसी में मंगलवार को वेक्सीनेशन के लिए लगी भीड़-पुखरायां

पुखरायां । कस्बे के सीएचसी में मंगलवार को तीन दिन बाद वेक्सीन मिलने पर वेक्सीनेशन का कार्य किया गया , जहां पर आसपास क्षेत्र से आए वेक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी , जिससे वेक्सीनेशन कार्य मे व्यवस्था बिगड़ने लगी सीएचसी अधीक्षक ने भोगनीपुर पुलिस को सूचना दी , मौके पर पहुचकर कोतवाल औऱ कस्बे के चौकी इंचार्ज ने व्यवस्था का जायजा लिया ।
कस्बे के सीएचसी में मंगलवार को तीन दिन बाद वेक्सीन मिलने पर वेक्सीनेशन का कार्य शुरू किया गया , आसपास क्षेत्र से आए वेक्सीन लगवाने के लिये अधिक भीड़ जुट गई , जिससे वेक्सीनेशन के कार्य मे असुविधा होने लगी , तभी सीएचसी अधीक्षक डॉ अनूप कुमार ने बताया वेक्सीन की डोज 200 लोगों के लिए मिली हुई हैं जहां पर 18 प्लस और 45 प्लस सहित 45 प्लस की दूसरी डोज की वेक्सीन लगाई जा रही हैं । अधिक भीड़ देखने पर भोगनीपुर पुलिस को सूचना दी गई , भोगनीपुर कोतवाल बैजनाथ और कस्बे चौकी इंचार्ज चरण सिंह पुलिस बल के साथ पहुचे ,तब भीड़ में काबू पाया गया सुचारू रूप से वेक्सीनेशन का कार्य सम्पन्न हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *