बिकरू गांव में विकास दुबे की मूर्ति

कानपुर। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद भी अभी तक वो किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ताजा मामला बिकरू गांव में उसकी मूर्ति लगाने का ऐलान को लेकर हुआ है।

विकास दुबे की मूर्ति लगवाने का एलान करने वाले भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गयी है। जिसको लेकर कानपुर पुलिस आफ कमिश्नर असीम अरुण को ज्ञापन सौंपा गया है। अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला ने बताया कि अपराधी की कोई जात नहीं होती। वो सर अपराधी होता है, और अपराध उसका काम होता है। वो अपने अपराध से दहशत बना कर अवैध धन का अर्जन करता है। ऐसे में विकास दुबे और शिव शुक्ला की मूर्ति लगाने का ऐलान करने वाले के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मूर्ति लगाने का प्रयास किया गया तो अधिवक्ता आमरण अनशन पर बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *