कानपुर। सीबीएसई बोर्ड ने आज 10वीं के नतीजे घोषित किए हैं। कानपुर में सफल छात्र-छात्राओं ने नतीजे आने के बाद जमकर जश्न मनाया। स्टूडेंट्स ने एक दूसरे को गले लग कर के सफलता की मुबारकबाद दी। वहीं उन्होंने बड़ों और गुरुजनों का आशीर्वाद भी लिया। कानपुर के DPS कल्याणपुर में पहुंचे छात्र छात्रायें अपने परिणाम से बेहद खुश नजर आए। हालांकि छात्रों के दिल मे ये मलाल साफ नजर आया कि उन्हें कोरोना के चलते परिक्षा देने को नहीं मिली। अगर छात्रों को एग्जाम देने को मिला होता तो रिजल्ट और अच्छा होता।

2021-08-03
