बजरिया पुलिस ने कि अपराधियों की मदद
कानपुर। आपको बता दें कि बीते दिनों थाना चमनगंज अंतर्गत दबंग आदिल, साबिर व अनवारुल हक़ के ऊपर इन मुकदमों के तहत मुकदमा संख्या 237/19 धारा 307 थाना चमनगंज में मुकदमा संख्या 139/ 19 थाना अनवरगंज धारा 325, 323, 504, 506 मुकदमा अपराध संख्या 311/20 थाना अनवरगंज 323, 324 इन मुकदमों के आधार पर थाना चमनगंज द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 408/ 19 गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गई थी। जिसकी विवेचना थाना बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव को दी गयी जिसमें बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने अभियुक्तों से सांठगांठ कर के उक्त मुकदमे में एफ आर लगा दी । जबकि जिन मुकदमों पर गैंगस्टर बनाया गया था वह अभी कोर्ट में विचाराधीन है किसी भी मुकदमे में आरोपियों को क्लीन चिट नहीं मिली है पर उसके बावजूद बजरिया थाना अध्यक्ष राममूर्ति यादव ने आरोपियों को अपने थाने से अपनी विवेचना में क्लीन चिट दे दी। क्या न्यायालय से बढ़कर है पुलिस की कार्यशैली। अब देखने वाली बात यह होगी कि योगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे या फिर वह जेल में होंगे। जैसा कि योगी सरकार कहती है।
