साक्षी महाराज माननीय अखिलेश यादव जी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज माननीय अखिलेश यादव जी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे — डॉ इमरान

कानपुर 4 अगस्त
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज द्वारा की गईअमर्यादित टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के नेतृत्व में परेड चौराहे पर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ साक्षी महाराज के पुतले को जूतों की माला पहना कर साक्षी महाराज का पुतला फूंका जोरदार विरोध दर्ज करवाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी की समाजवादी पार्टी कटु शब्दों में निंदा करती है तथा साक्षी महाराज को माननीय अखिलेश यादव जी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

डॉ इमरान ने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार और बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर तथा भाजपा के घटते जनाधार से घबराकर साक्षी महाराज अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हैं इसीलिए साक्षी महाराज उल्टे सीधे बेकार के बयान देकर अपनी खींच मिटा रहे हैं साक्षी महाराज को किसी अच्छे न्यूरो डॉक्टर से अपने दिमाग का इलाज करवाना चाहिए साक्षी महाराज ने अगर माननीय अखिलेश यादव जी से सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरे कानपुर शहर के 110 वार्डों में प्रतिदिन लगातार माफी मांगने तक पुतला फूंक कर विरोध दर्ज करवाएगा। तथा सपा नेता और कार्यकर्ता साक्षी महाराज को कानपुर शहर की सीमा में घुसने नहीं देंगे।

डॉ इमरान ने आगे बताया कि उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज स्वयं ही एक बहुत बड़े अपराधी और हिस्ट्रीशीटर हैं जो लोग अपराधी होते हैं उनके द्वारा किसी भी व्यक्ति पर की गई टिप्पणी शोभा नहीं देती है जिनके घर शीशे के होते हैं वह लोग दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारते हैं साक्षी महाराज शायद भूल गए हैं कि समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी संरक्षक माननीय मुलायम सिंह यादव जी की मेहरबानी से साक्षी महाराज सांसद बने थे साक्षी महाराज पर महिलाओं लड़कियों के यौन शोषण के मुकदमे भी दर्ज हैं साक्षी महाराज जैसा अपराधी सांसद जाति धर्म के नाम पर जनता को बांटकर अपनी सियासत चमकाने रहे हैं तथा साक्षी महाराज जैसे नेता इस तरह के बयान देकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं जिनका अपनी पार्टी में ही अपना कोई जनाधार नहीं है।

पुतला दहन में नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू नगर उपाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी जमालुद्दीन जुनैदी मधु यादव टिल्लू जायसवाल निजाम कुरेशी सरदार नीटा सिंह, राहुल वारसी, फ़ैज़ी, आमिर अंसारी, कुलदीप सिंह, प्रशांत मिश्रा आशीष श्रीवास्तव शाहरुख खान अनुराग सिंह गुंजन चंद्र कुरील राहुल द्विवेदी राजेश सिंह सरस अरविंद यादव मुकुल सैनी राम शंकर यादव गौरव कठेरिया उत्तम गुप्ता मुर्तजा खान आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *