महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री विजयता श्रीवास्तव ने एक वार्ता की

कानपुर 4 अगस्त। प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत आज कानपुर प्रेसक्लब में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री विजयता श्रीवास्तव ने एक वार्ता की। वार्ता में बताया कि इस वार्ता का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जो विभिन्न कल्याण कारी योजनायें चलाई जाती हैं उन्हें हर नागरिक तक पहुंचाने का ही है।
इसके लिए जगह-जगह कैम्प लगाकर आम जनता को अवगत करवाया जायेगा। इस तरह आम जनता को इन योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा साथ ही उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिध योजना, आवास योजना के बारे में भी पूरी जानकारी मिलजायेगी।
वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेनू रॉय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपम जैन,व ललिता चौहान आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *