बीमा उधोग का निजीकरण करने के खिलाफ कानपुर में साधारण बीमा संयुक्त संघर्ष समिति ने हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराया l हड़ताल कर रहे जनरल बीमा निगम के संजीव निगम का कहना है कि एक दिवसीय हड़ताल पूरे देश में मनाई जा रही है l
उन्होंने बताया की २ तारीख को लोक भवन में बीमा संसोधन विधेयक रखा गया था,,,जीवन बीमा एक्ट 272 में सरकार ने संसोधन किया है l जिसमे 51 परसेंट की होर्डिंग केंद्र सरकार को अपने पास रखनी थी,,,लेकिन उस प्रोवीजन को ख़त्म कर दिया गया है l जिसका नतीजा यह होगा की अब सरकार पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को बेचने का रास्ता खुल गया है और सरकार की मंशा भी यही है l
उन्होंने बजट में भी कहा था की जनरल बीमा की एक कंपनी का निजीकरण करंगे जिसको वो कर रहे है l इसलिए उस विधेयक को वापस लेकर पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को पब्लिक सेक्टर में ही रहने दिया जाय |
