मामा तालाब का मामला विधायक ने पहुंचाया मुख्यमंत्री के दरबार में

मामा तालाब का मामला विधायक ने पहुंचाया मुख्यमंत्री के दरबार में
मामा तालाब मस्वानपुर के कागजों में पूर्व की सरकारों के समय में किए गए हेरा फेरी से तालाब को गायब करने की योजना पर,आवश्यक कार्रवाई हेतु,गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मुख्यमंत्री जी तक इस विषय को पहुंचाया।
विधायक ने मुख्यमंत्री जी को संज्ञान दिया कि,उक्त तालाब किसी समय में,गांव का ऐतिहासिक तलाब हुआ करता था।जिस पर भू माफियाओं की नजर थी।जिसका तत्कालीन पिछली सरकार में, आवास विकास एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर,उनका फायदा उठाकर,भ्रस्टाचार करके, जमीन के रूप में दर्शाने का प्रयास किया गया। जिसमें तत्कालीन आवास विकास के अधिकारियों की मिलीभगत से आधा तालाब कब्जा भी कर लिया गया।और शेष तालाब को कूड़े से पाटकर,समतल जमीन के रूप में तैयार करने का एक प्रयास किया गया।जिस पर कानपुर के कमिश्नर महोदय,डी यम महोदय और जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए,उसको वास्तविक पुराने स्वरूप में ही लाने का अंतर्गत संवैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दियाहै। परंतु अभी और अधिक तेज कार्रवाई की आवश्यकता है जिससे प्राकृतिक जल संचयन हो और भूगर्भ जल प्रदूषित होने से बचे।तथा उक्त तालाब,अपने वास्तविक स्वरूप को,संवैधानिक रूप से भी एवं व्यवहारिक रूप से भी प्राप्त कर सके।
मा. मुख्यमंत्री योगी जी ने इसका संज्ञान लिया और आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र को, अपनी आवश्यक टिप्पणी के साथ, कार्रवाई हेतु आगे बढ़ाया है।जिसकी जानकारी, मा. मुख्यमंत्री जी ने लिखित रूप से,विधायक सुरेंद्र मैथानी को भी भिजवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *