पुखरायां । भोगनीपुर तहसील के मूसानगर आढन पाथर के सेगुर नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव बाढ़ की चपेट में आने से आने जाने के मार्ग बन्द हो गये , सूचना पर एसडीएम दिपाली भर्गव और लेखपाल अवधेश कुमार नाव में बैठकर गांव में जाकर लोगो का हाल जाना औऱ बाढ़ का जायजा लिया ।
भोगनीपुर तहसील के मूसानगर क्षेत्र के सेगुर नदी का जलस्तर बढ़ जाने से आढन पाथर , पड़ाव , भुंडा , रसूलपुर , चतुरीपुरवा , कुम्भापुर आदि गांवों में बाढ़ आने जाने वाले मार्ग बन्द ही गये , वही एसडीएम दिपाली भार्गव ने बुधवार को जाकर बाढ़ ग्रस्त गांवो में नाव में बैठकर गांव में लोगो का हाल जाना , वही पर एसडीएम ने बताया कि मूसानगर के सेगुर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है आसपास गांव बाढ़ की चपेट में है गांवो के आने जाने के मार्ग बन्द हो गये है , गांवो से आने जाने वालों के लिए तीन नाव लगाई गई है बराबर लाने और ले जाने का कार्य कर रहे है , साथ ही रहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
2021-08-04
