शपथ समारोह में चुनाव आयक्त सुहैल अख्तर ने शपथ दिलायी

04 अगस्त, 2021, आगरा। आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड की आगरा शाखा के द्विवार्षिक चुनाव में निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्ता, सचिव विजय नारायण, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, वित्त सचिव सुनील सक्सेना, सहायक सचिव उमेश कुमार कश्यप (आगरा), तरुण सिंह सैनी (फिरोजाबाद), शरद प्रकाश अग्रवाल (आरैया) एवं आशीष सक्सेना (मथुरा) को आज आयकर भवन, संजय प्लेस, आगरा स्थित संघ कक्ष हुये शपथ समारोह में चुनाव आयक्त सुहैल अख्तर ने शपथ दिलायी। जिसका सफल संचालन जे0पी0 शर्मा (हाथरस) द्वारा किया गया। इसके बाद सेवानिवृत हुये आगरा शाखा के पूर्व सचिव डॉ एस0 के0 अरेला (सहायक आयकर आयुक्त) एवं राधा कांकरिया (आयकर अधिकारी) का भी नई कमेटी द्वारा सम्मान स्वरूप शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। अंत में आगरा शाखा के अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी द्वारा पश्चिमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड रीजन के अध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी एवं महासचिव राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं उपस्थित सभी सदस्यों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *