अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सी0आर0ए0 रमानाथ पाण्डेय को दिया नोटिस

कानपुर देहात 4 अगस्त 2021

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सरवनखेडा निवासी सी0आर0ए0 रमानाथ पाण्डेय को नोटिस जारी करते हुए बताया कि यह 15 मार्च 2021 से लगातार चिकित्सा अवकाश पर चल रहे है। इनके द्वारा रजिस्टर्ड डाक से कार्यालय भेजे गये विभिन्न तिथियों में चिकित्सा अवकाश प्रार्थना पत्र के साथ किसी प्राधिकृत चिकित्सक द्वारा प्रस्तुत चिकित्सा प्रमाण पत्र संलग्न नही किया और न ही अपने अवकाश प्रार्थना पत्र में यह उल्लेख किया है कि यह किस बीमारी से गृसित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *