पुलिस लाइन में एमपी-5 का टीओटी प्रशिक्षण हुआ पूरा

कानपुर-पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों के रखरखाव व उन्हें चलाने संबधी तीन दिवसीय टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर) का प्रशिक्षण पुलिस लाइन में दिया गया पुलिस लाइन में हुए इस प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ

इसके पूर्व बीते सप्ताह में हुए प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देने के लिए एटीएस और आइटीबीपी से जवान आए थे तीन दिन तक हुए प्रशिक्षण में अधिकारियों के साथ चलने वाले पुलिस के 30 जवानों का चयन किया गया था इसमें टीओटी के लिए 10 पुलिसकर्मियों का चयन हुआ इस प्रशिक्षण में फायर एंड सेफ्टी रूल, हैंडलिंग एंड कीपिंग, कैरी पोजीशन के बारे में जवानों को बताया गया

पुलिस कमिश्रनरेट कानपुर नगर की जिला प्रशिक्षण इकाई द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर को प्रशिक्षित किया गया

प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया प्रशिक्षण देने के लिए अनिल जोशी आये थे पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के सामने हुई प्रशिक्षण की परीक्षा के बाद सभी प्रशिक्षण प्राप्त जवानों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया इस दौरान डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल, एडीसीपी बसंतलाल, आरआई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *